Latehar News: खैराही टोला में आंगनबाड़ी सेविका चयन पर बवाल, विरोध के बाद प्रक्रिया स्थगित
लातेहार, अक्टूबर 10 -- Latehar News: छिपादोहर, प्रतिनिधि। छिपादोहर के खैराही टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को सेविका चयन प्रक्रिया के दौरान जमकर हंगामा हुआ। चयन को लेकर ग्रामीणों के बीच पहले से चल रहा मतभेद उस समय गहरा गया, जब चयन के बाद दो उम्मीदवारों के समर्थक आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ता देख छिपादोहर थाना प्रभारी को मौके पर बुलाना पड़ा। अंततः प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए चयन प्रक्रिया स्थगित करने की घोषणा की। ग्रामीणों के अनुसार, इस आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन की प्रक्रिया पहले भी दो उम्मीदवारों के बीच पूरी की गई थी। इसके बावजूद शनिवार को दोबारा चयन प्रक्रिया शुरू की गई। इस बार चार नए उम्मीदवार भी प्रक्रिया में शामिल हो गए, जिससे कुल उम्मीदवारों की संख्या छह हो गई। शैक्षणिक अंक प्रतिशत कम होने के आधार पर चार उम्मीदवारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.