लातेहार, जुलाई 20 -- Latehar News: कलातेहार,प्रतिनिधि। नगर पंचायत ने शहर में विशेष अभियान चलाकर खुले में मांस-मछली बेचने वालों, बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित दुकानों तथा बिना निबंधन के संचालित आरओ वाटर प्लांट के खिलाफ कार्रवाई की। सोमवार को अभियान के दौरान करकट स्कूल के पास, माको चौक, चेकनाका और चटनाही चौक के समीप खुले में बेचे जा रहे मांस-मछली को जब्त किया गया।

निर्माणाधीन और नियमों का उल्लंघन इसके साथ ही विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस की जांच की गई। जांच के दौरान पॉलिटेक्निक रोड स्थित एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग एवं हार्डवेयर दुकान बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित पाई गई। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित दुकान को तत्काल सील कर दिया गया। नगर पंचायत की टीम ने आरओ वाटर प्लांटों के निबंधन की भी जांच की। इस दौरान मांको चौक स्थित जितेंद्र क...