लातेहार, सितम्बर 10 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा पूर्वी पंचायत के मुखिया रंजीत उरांव ने गुरुवार को पंचायत क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच जर्सी और फुटबॉल का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया। मौके पर चंद्रदेव पाहन समेत कई लोग मौजूद थे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुखिया रंजीत उरांव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उचित संसाधन और प्रोत्साहन मिलने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलता है। खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें सकारात्मक दिशा भी देता है। उन्होंने कहा कि पंचायत के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस दौरान सरना क्लब डेमटोला के कप्तान आकाश कुमार, बिरसा युवा चेतना क्लब कुसुमटोली के कप्तान भगीरथ उरांव, केएफस...