लातेहार, सितम्बर 27 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे क्षेत्र में रखे गये बालू को खनन विभाग ने जब्त कर लिया है। साथ ही उक्त बालू के भंडारण की जांच भी शुरू कर दी गई है। जिला खनन पदाधिकारी मो़ नदीम सफी ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में जो कार्य हो रहे हैं,संबंधित ठीकेदार द्वारा बालू का भंडारण करने के बारे में सूचना मिली थी। सूचना पर शनिवार की शाम रेलवे क्षेत्र में भंडारण किए बालू स्थल पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान लगभग आठ -दस ट्रैक्टर बालू पाया गया। उस समय संबंधित व्यक्ति के द्वारा बालू भंडारण का कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद उक्त बालू को जब्त कर लिया गया। बालू कहां से मंगाया गया था,इसकी जांच उड़ताल की जा रही है। डीएमओ ने बताया कि कार्य के संबंधित कंपनी को इस बारे में चिट्ठी लिख उस बालू के संबंध में जानकारी...