लातेहार, जुलाई 11 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। बेतला की सड़कों पर कई जगहों में बड़े-बड़े गड्ढे इस कदर बन गए हैं कि लोगों वाहन तो क्या उसपर पैदल भी गुजरना मुश्किल हो गया है। मालूम हो कि बेतला में रूकनेवाले अधिकांश पर्यटक मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करते हैं।ऐसे में उन गड्ढों में तब्दील होती सड़कों से गुजरने में काफी परेशानी होती है। वहीं जर्जर सड़कों से गुजरने वक्त उन्हें किसी भी समय सड़क हादसे का शिकार होने की चिंता सताती रहती है। इस बारे में सांसद प्रतिनिधि मोहिबुद्दीन अंसारी समेत कई लोगों ने कहा कि बेतला जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में सड़कों का दुरुस्त होना बेहद जरुरी है।इसके लिए सांसद प्रतिनिधि ने संबंधित अधिकारियों से मिलकर जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...