लातेहार, जुलाई 17 -- Latehar News: गारू (लातेहार)। सरकार गांव-गांव बिजली पहुंचाने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। गारू प्रखंड के दो पंचायतों के 6 टोले आज भी अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। मामला बारेसांढ़ पंचायत के मंगरा, तिलईटांड, टेंनटांड और मायापुर पंचायत के हेठडीह, कोल्हुवाबर और बगडेगवा टोला का है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग ने सिर्फ औपचारिकता के लिए खंभे और तार लगा दिए, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं की। ग्रामीणों ने बताया कि मंगरा और हेठडीह में कुछ दिनों तक बिजली आई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। वहीं तिलईटांड और टेंनटांड में आज तक एक बार भी बिजली नहीं जली है। कोल्हुवाबर और बगडेगवा के लोग भी सालों से इसी संकट से जूझ रहे हैं बिजली नहीं रहने से सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई, मोब...