Latehar News: क्षमता से अधिक बच्चों को ढोने वाले ऑटो चालकों पर कार्रवाई, काटे चालान
लातेहार, जुलाई 8 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के थाना चौक के पास बुधवार सुबह करीब आठ बजे मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) सुनील कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले ऑटो और स्कूल बसों की सघन जांच की गई। जांच में कई ऑटो निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को लेकर चलते पाए गए। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित ऑटो चालकों का ऑनलाइन चालान काटते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। एमवीआई ने कहा कि क्षमता से अधिक सवारी ढोने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज तथा ड्राइविंग लाइसेंस अद्यतन रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- मिशन सेफ फ्यूचर के तहत विशेष अभियान, सात वाहन सीज साथ ही अभिभावकों से भी आग्रह किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.