Latehar News: क्षतिग्रस्त राजडंडा पुल के बगल में बना डायवर्सन, आवागमन शुरू, अधिकारियों ने किया पुल का निरीक्षण
लातेहार, नवम्बर 19 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के क्षतिग्रस्त राजडंडा पुल से आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए गुरुवार को पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया। विभाग के सहायक अभियंता विजय बाखला ने कनीय अभियंता रोशन कुमार एवं कुशांग के साथ मौके पर पहुंचकर पुल की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पुल की मरम्मत और आवागमन की समस्या पर चर्चा हुई। निरीक्षण के दौरान कांग्रेस नेता अजीतपाल कुजूर और समाजसेवी मदनलाल वर्मा भी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से पुल के बगल में तत्काल वैकल्पिक डायवर्सन बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुल क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों, मरीजों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Latehar News: 10 दिनों में डायवर्सन निर्माण शुरू नहीं हुआ तो महुआडांड़ में होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.