Latehar News: कोर्ट नोटिस पर प्राचार्य ने अधिकारियों को भेजा पत्र
लातेहार, अगस्त 10 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। उर्दू मिडिल स्कूल पोखरीकला के हेडमास्टर खालिद हुसैन ने बरवाडीह के बीईईओ समेत विभाग के सभी उच्चाधिकारियों को पत्र देकर लातेहार सिविल कोर्ट से प्राप्त नोटिस के बारे में अवगत कराया है। अधिकारियों को दिए पत्र में हेडमास्टर ने कहा कि सक्षम कोर्ट ने स्कूल भूमि सीएस खाता सं- 91, प्लॉट-468, रकबा-37.5 डि० डिक्री होल्डर उसी गांव के नरेश प्रसाद पिता स्व गुलाबचंद साव के पक्ष में 19 अगस्त को दखल-देहानी कराने का आदेश दिया है। ऐसे में स्कूल का संचालन प्रभावित होने की संभावना है। इसलिए मामले में विभागीय अधिकारियों का निर्देश जरूरी है। इधर, कोर्ट से दखल-देहानी का नोटिस मिलने के बाद स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों में खलबली मची है। यह भी पढ़ें- Siwan News जांच में कार्रवाई की अनुशंसा के बाद प्राचार्य ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.