Latehar News: कोयले की धूल और हाइवा जाम से लोग त्रस्त
लातेहार, सितम्बर 22 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। लातेहार जिले के तीन प्रमुख प्रखंड चंदवा, बालूमाथ और बारियातू इन दिनों कोयले की धूल और भारी वाहनों के जाम की समस्या से त्राहिमाम कर रहे हैं। तीनों प्रखंड राष्ट्रीय राजमार्ग-22 के किनारे अवस्थित हैं और कोयला परिवहन के प्रमुख मार्गों में शामिल हैं। दिनभर कोयला लदे हाइवा के परिचालन से उड़ने वाले धूलकण ने बाजार और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं, भारी वाहनों की संख्या बढ़ने से कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी आम हो गई है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को लेकर अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रभावी पहल नहीं होने के आरोपों के बीच आम लोग खुद आंदोलन की राह पर उतरने लगे हैं। बालूमाथ में लोगों ने एकदिवसीय शहर बंद कर विरोध द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.