लातेहार, सितम्बर 29 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा शहर में कोयला लदे भारी वाहनों के परिचालन से बढ़ रहे धूल प्रदूषण की समस्या को लेकर अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा ने मंगलवार को विभिन्न मार्गों और प्रमुख स्थानों का स्थल निरीक्षण किया।

स्थानीय समस्याएँ चंदवावासियों की ओर से उपायुक्त को दिए गए आवेदन के बाद सीओ ने स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कोयला वाहनों से उड़ने वाली धूल, सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को देखा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि भारी वाहनों के लगातार परिचालन से दुकानदारों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।

समाधान की दिशा में कदम सीओ ने कहा कि कोयला परिवहन से जुड़े मुद्दों को लेकर संबंधित कंपनियों के प्रति...