लातेहार, अगस्त 6 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के झाबर पंचायत के कोमर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की जर्जर छत का मलबा गिर जाने से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने प्रशासन से भवन की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है। जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कही कि आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाल स्थिति बच्चों,गर्भवती महिलाओं और सेविका सहायिका की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। उन्होंने दूरभाष पर लातेहार के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी तथा बालूमाथ के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी सीडीपीओ सोमा उरांव से बात कर मामले की जानकारी दी। साथ ही जिला मुख्यालय को तत्काल प्रतिवेदन भेजकर भवन की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने का आग्रह किया।अनीता देवी ने कही की सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई,...