लातेहार, जुलाई 10 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। भाजपा की जिला इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बंशी यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश मंत्री सह जिला संगठन प्रभारी मनीर उरांव एवं सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री छोटू राजा ने किया। यह भी पढ़ें- Latehar News: बालूमाथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, संगठन की मजबूती पर कार्यकर्ताओं को दिए सफलता के मंत्रबैठक का उद्देश्य बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तीकरण तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ता...