लातेहार, जुलाई 2 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में पंचमुखी मंदिर गेट के सामने बालू के कीचड़ में फिसल कर दो बाइक सवार गिर गया। गनीमत थी कि सड़क पर गिरने से दोनो को हल्की चोट लगी। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम बाइक पर गिरवर और संजय नामक दो युवक सवार होकर बाजार आ रहे थे । बारिश से सड़क पर पूर्व से ठीकेदार द्वारा बिछा कर छोड़े बालू के हुए कीचड़ में फिसल कर दोनों युवक गिर गए। कुछ लोग उनकी बाइक और उसे उठाया। बता दे कि कई महीने पहले जब पीसीसी सड़क निर्माण हो रहा था तो ठीकेदार द्वारा सड़क पर बालू बिछा कर छोड़ दिया गया है। बारिश होने पर बालू कीचड़ का रूप ले लेता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...