Latehar News: किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की दी गई जानकारी
लातेहार, अक्टूबर 8 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत बुधवार को झाबर पंचायत के कोमर गांव में कृषक वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर आधुनिक कृषि तकनीकों,उन्नत खेती एवं बेहतर उत्पादन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि वैज्ञानिक सत्येंद्र यादव,जिला कृषि पदाधिकारी एनिमा लकड़ा,उप परियोजना निदेशक लातेहार कंचन सुमन,प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी बालूमाथ समीम अंसारी एवं ग्राम प्रधान महावीर गंझू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के पदाधिकारियों द्वारा किसानों को उन्नत कृषि तकनीक,फसल प्रबंधन,उत्पादन बढ़ाने के उपाय तथा वैज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.