लातेहार, अक्टूबर 13 -- चिकित्सकों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। झांसा और आईएमए के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में चिकित्सकों ने काला बिल्ला लगाकर अपनी मांगों के समर्थन में सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान चिकित्सकों ने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, डीएसीपी का लाभ देने और स्वीकृत रिक्त पदों पर नियमित चिकित्सकों की नियुक्ति सहित कई मांगें उठाईं। मौके पर डॉ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जबकि देश के 27 राज्यों में यह कानून लागू है। उन्होंने नियमित सरकारी चिकित्सकों के लिए केंद्र सरकार और बिहार सरकार की तर्ज पर डीएसीपी तथा स्वीकृत रिक्त पदों से संबंधित व्यवस्था लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 50 से कम...