Latehar News: कार बाइक की भिड़ंत,दो घायल,एक रेफर
लातेहार, जुलाई 11 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ-चंदवा मुख्य मार्ग पर चितरपुर गांव के समीप शनिवार को कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के नगर गांव स्थित मायाबागी टोला निवासी रोशन भगत व कार सवार रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के सोस गांव निवासी मो. कुर्बान के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक दयानंद प्रसाद व चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से दोनों का प्राथमिक उपचार कर रोशन भगत की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.