Latehar News: कार्यपालक पदाधिकारी ने शिवपुरी में जलजमाव का निरीक्षण, तत्काल निकासी व नाली सफाई का निर्देश
लातेहार, जुलाई 8 -- Latehar News: लातेहार। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने बुधवार को शिवपुरी मोहल्ले का निरीक्षण कर जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर जलभराव पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को तत्काल जल निकासी सुनिश्चित करने तथा नालियों की सफाई कराने का निर्देश दिया। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि बरसात के मौसम में जलजमाव से आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखना और नालियों की नियमित सफाई कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि समस्या का शीघ्र समाधान कर क्षेत्रवासियों को राहत उपलब्ध कराई जाए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नाला सफाई में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.