Latehar News: कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग
लातेहार, अक्टूबर 15 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी एवं कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोतिउर रहमान तथा प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बालूमाथ बाजारटांड़ से विरोध मार्च निकाला। मार्च प्रखंड कार्यालय के समीप पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया,जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो और लोकतंत्र की हत्या बंद करो समेत कई नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की ।हाजी मोतिउर रहमान,आमिर हयात,मो जुबैर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.