Latehar News: कांग्रेस आदिवासी जिला अध्यक्ष ने किया बूथों का निरीक्षण
लातेहार, जुलाई 22 -- Latehar News: महुआडांड़। एसआईआर अभियान के तहत कांग्रेस आदिवासी जिला अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने बुधवार को चम्पा, सोहर और नेतरहाट पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ स्तरीय बैठकों में शामिल होकर अभियान की प्रगति की समीक्षा की तथा शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का सत्यापन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुरुंद, सोहर, चोरमुंडा, पकरीपाठ हुरमुंडा टोली और नेतरहाट बूथों का दौरा कर बीएलओ एवं ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि विभिन्न बूथों पर 80 से 90 प्रतिशत तक एसआईआर कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष मतदाताओं का सत्यापन जारी है। उन्होंने कहा कि बाहर रहने वाले पात्र मतदाताओं को भी दस्तावेजों के साथ बुलाकर सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.