Latehar News: कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, भक्तिमय हुआ महुआडांड़
लातेहार, अक्टूबर 13 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय समेत रामपुर, राजडंडा,बोहटा, बराही, नेतरहाट, हामी और चटकपुर में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है। विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। मंत्रोच्चारण और रामायण पाठ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पंडित सर्वेश पाठक ने बताया कि षष्ठी को बेलवरण, सप्तमी को पट खुलने और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। महाअष्टमी को दीपदान तथा नवमी और दशमी को हवन किया जाएगा। एकादशी को शोभायात्रा के साथ प्रतिमा विसर्जन होगा। हिंदू महासभा अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि दशमी को स्थानीय बस स्टैंड में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: राजापाकर में होगा रावण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.