Latehar News: कलश यात्रा के साथ श्री मद भागवत कथा शुरू
लातेहार, सितम्बर 1 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह पहाड़ी शिव पार्वती मन्दिर के प्रांगण में कलश यात्रा के साथ सोमवार से श्री कृष्णजनमाष्टमी के अवसर पर सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा शुरू हो गई है। मंदिर के प्रांगण से सुबह बाजे -गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। शहर का भ्रमण करते हुए कलश यात्रा बरवाडीह मुख्य नदी पहुंची। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा। इसके बाद मंदिर प्रांगण में वापस आकर भगवान श्री कृष्ण की विशेष रूप से पूजा की गई। कलश यात्रा में यूपी के कथा वाचक अनुराग कृष्ण शास्त्री और मुखिया कालो देवी सहित कई श्रद्धालु शामिल थे। रात में कथा वाचक अनुराग कृष्ण शास्त्री ने श्री मद भागवत कथा श्रद्धालुओं को सुनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.