Latehar News: कलशयात्रा के साथ श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ अधिवेशन का शुभारंभ
लातेहार, अक्टूबर 10 -- कलश यात्रा के साथ नवाह्न परायण पाठ का शुभारंभ Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के अंबाकोठी स्थित महायज्ञ परिसर में शनिवार को 53वें श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ अधिवेशन का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह करीब नौ बजे निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा महायज्ञ परिसर से निकलकर शहर के मुख्य मार्ग होते हुए काली मंदिर मोड़ पहुंची। इसके बाद थाना चौक से रेलवे स्टेशन रोड होते हुए श्रद्धालु औरंगा नदी तट पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में नदी का पवित्र जल भरा गया। इसके बाद यात्रा बाइपास चौक और मुख्य मार्ग होते हुए वापस महायज्ञ परिसर पहुंची। वहां विधि-विधान से कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना शुरू की गई। इस अवसर पर पवन कुमार महलका सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। वै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.