Latehar News: करम परब मिलन समारोह में मांदर की थाप पर थिरके ग्रामीण
लातेहार, अक्टूबर 28 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। महुआडांड़ पंचायत के महुआडांड़, बड़ाईक टोली और डीपाटोली गांव में करम परब मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कई नृत्य टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जावा लेकर पहुंचे महिला-पुरुषों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद अखाड़ा में करम परब पर आधारित पारंपरिक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए। मांदर की थाप पर ग्रामीणों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। समारोह के दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बिरसा चौक से होते हुए डाल्टनगंज रोड के रास्ते कसाई बांध पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ करम डालियों का विसर्जन किया गया। कार्यक्रम में महिला-पुरुषों के साथ युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.