लातेहार, सितम्बर 22 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। करमा पर्व की खुशियां चंदवा क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद मातम में बदल गईं। मंगलवार की अहले सुबह चंदवा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पिंटू उरांव (38) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी अश्रिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना चंदवा थाना के समीप गैरेज लेन के पास की बताई गई है। जानकारी के अनुसार हिसरी गांव निवासी पिंटू उरांव अपनी पत्नी के साथ करमा पर्व के अवसर पर बच्चों को लाने कुडू जा रहे थे। इसी दौरान गैरेज लेन के समीप अमूल दूध लदी टाटा मैजिक वैन और उनकी बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पिंटू उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं उन...