Latehar News: करंट लगने से छह वर्षीय बच्चा घायल
लातेहार, जुलाई 3 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के मस्जिद मुहल्ला निवासी इरशाद आलम के 6 वर्षीय पुत्र उमर इरशाद शुक्रवार को 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन बिजली करंट लगने से घायल हो गया। बिजली करंट से शरीर के कुछ भाग झुलस गया है। घायल बालक को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेजाकर इलाज कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डालटनगंज एमआर एमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल बालक के चाचा गुलाम असगर ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे उसका वह भतीजा घर के छत पर खेल रहा था। इसी दौरान घर के पास से गुजरे 11 हजार वोल्ट बिजली तार करंट की चपेट में वह आ गया। इसके पहले भी उक्त तार टूट कर घर पर गिरा था। बिजली तार को हटाने के लिए विद्युत अधिकारियों से निवेदन किया गया था, लेकिन नही हटाया गया और यह हादसा हो गया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.