लातेहार, अक्टूबर 28 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। दो नवंबर को मनाए जाने वाले ऑल सोल डे (कब्र पर्व) को लेकर महुआडांड़ प्रखंड के ईसाई समुदाय में तैयारियां शुरू हो गई हैं। क्षेत्र के विभिन्न कब्रिस्तानों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और मरम्मत का काम किया जा रहा है। अम्बोटोली, गुड़गुड़टोली, बरटोली, विश्रामपुर, गोठगांव, साले, रेगाई, कुरूद, कुरो कला और चम्पा समेत अन्य कब्रिस्तानों में भी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। लोग कब्रों की सफाई कर रहे हैं। वहीं, खराब हो चुकी कब्रों की मरम्मत और कब्रों पर लगे क्रूस की रंगाई भी की जा रही है। गौरतलब है कि रोमन कैथोलिक और जर्मन चर्च के मसीही विश्वासी अपने मृत प्रियजनों की याद में ऑल सोल डे मनाते हैं। इस दिन लोग कब्रिस्तान पहुंचकर अपने पूर्वजों और दिवंगत परिजनों को याद करते हैं। कब्रों पर फूल चढ़ाने के साथ ...