Latehar News: औरंगा नदी छठ घाट पर आज एसएसबी के जवान चलाएंगे सफाई अभियान
लातेहार, नवम्बर 9 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर औरंगा नदी स्थित मुख्य छठ घाट पर सोमवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में एसएसबी 32वीं बटालियन के जवानों के साथ स्थानीय ग्रामीण भी श्रमदान करेंगे। श्री सूर्य नारायण पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अभियान में 100 से अधिक जवान और ग्रामीण शामिल होंगे। सभी मिलकर छठ घाट और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई करेंगे। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। समिति ने स्थानीय लोगों से भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: छठ घाटों की सफाई को लेकर युवा आए आगे यह भी पढ़ें- Lohardaga News: सेन्हा में छठ महापर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.