Latehar News: औरंगानदी में डूबे बुजुर्ग का शव 18 घंटे बाद बरामद
लातेहार, अगस्त 24 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। ग्राम सरईडीह के बखोरीडेरा टोला वासी बुजुर्ग श्रीराम सिंह 75 वर्ष का शव 18 घंटे बाद सोमवार को औरंगानदी से बरामद कर लिया गया। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से शव को घर लाकर स्थानीय श्मशानघाट में परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। मालूम हो कि अपने भैसों को लाने गए श्रीराम सिंह बीते रविवार को औरंगानदी में आई अचानक बाढ़ में डूबकर बह गया था। जिसे परिजन और आसपास के लोग नदी किनारे खोजबीन में लगे थे।इसी दौरान डूबे स्थल से करीब एक किमी दूर सोमवार को शिव सिंह के घर के समीप नदी के किनारे उक्त बुजुर्ग का शव एक झाड़ी में फंसा मिला। इधर पिता की हुई मौत से पुत्र बिनोद सिंह,सुशील सिंह,अनिल सिंह,गुड्डू सिंह समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.