Latehar News: एसपी ने किया हेरहंज थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
लातेहार, अगस्त 21 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। एसपी कुमार गौरव ने गुरूवार को हेरहंज थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में संधारित महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं पंजियों की जांच की। इस क्रम में पुराने एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश थाना प्रभारी एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिया। एसपी ने थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि गश्ती और सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता लगातार बनी रहनी चाहिए। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के साथ नियमित रूप से वाहन जांच एवं गश्ती की जाए। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: एसपी ने कोचाधामन थाना का किया औचक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.