Latehar News: एसपी ने किया चंदवा थाना का औचक निरीक्षण , लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
लातेहार, जुलाई 6 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। एसपी कुमार गौरव ने सोमवार को चंदवा थाना का औचक निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली, लंबित कांडों और अभिलेख संधारण की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सभी कांडों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनुसंधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए पारदर्शी जांच आवश्यक है। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न पंजियों, अभिलेखों और कार्यालयी दस्तावेजों की जांच की गई तथा पाई गई त्रुटियों को तत्काल सुधारने का निर्देश दिया गया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों को अद्यतन रखने और कार्यालय व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.