Latehar News: एसडीपीओ ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से की मुलाकात
लातेहार, अक्टूबर 3 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने होटवाग स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की और कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान पुलिस परिवार की ओर से बुजुर्गों को मिष्ठान, फल और वस्त्र उपलब्ध कराए गए। उपहार पाकर बुजुर्ग काफी प्रसन्न दिखे और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया। बताया कि होटवाग में पिछले कई वर्षों से वृद्धाश्रम संचालित है। यहां लातेहार और आसपास के थाना क्षेत्रों के वृद्ध महिला-पुरुष रहते हैं। जिला प्रशासन की ओर से उनके रहने, खाने और पीने की व्यवस्था की जाती है। एसडीपीओ ने कहा कि देश के दो महान सपूतों की जयंती पर बुजुर्गों की सेवा और मदद करना पुनीत कार्य है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी और शास्त्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.