Latehar News: एसडीएम व डीएसपी ने रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण
लातेहार, अक्टूबर 13 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को एसडीएम सुलेमान मुंडरी, डीएसपी पूजा कुमारी और थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास ने महुआडांड़ बस स्टैंड परिसर स्थित रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, साफ-सफाई और आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को परिसर में गंदगी नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है। ऐसे में सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना सभी की जिम्मेदारी है। अधिकारियों ने रावण दहन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश भी दिया, ताकि कार्यक्रम के दौरान लोगों को परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.