Latehar News: एसडीएम ने निजी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण
लातेहार, सितम्बर 29 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। डीसी एवं सिविल सर्जन के निर्देश पर मंगलवार को बालूमाथ पांकी मुख्य मार्ग स्थित कई निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम दिनेश कुमार, सीओ बालेश्वर राम,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी अशोक कुमार,चिकित्सक सुरेंद्र कुमार एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने श्री हॉस्पिटल और एमएस अस्पताल का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पतालों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं,चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति,मरीजों के इलाज की व्यवस्था, आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य बुनियादी संसाधनों की जानकारी ली। टीम ने अस्पताल परिसर में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की भी जांच की। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन से आवश्यक कागजात एवं संस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.