लातेहार, जुलाई 10 -- Latehar News: बारियातु। प्रखंड उपप्रमुख निशा शाहदेव सह जेएमएम युवा नेता लाल आशीष नाथ शाहदेव ने प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर आम लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन दिनों एसआईआर के तहत मतदाता सत्यापन एवं प्रपत्र (फॉर्म) भरने का कार्य जारी है। इस अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल ऑफिसर दिन-रात मेहनत कर मतदाताओं के प्रपत्र भरवा रहे हैं। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रपत्रों को ऑनलाइन अपलोड कराने की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपे गए एक महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं, इसलिए आम नागरिकों को उनका सम्मान करते हुए प्रपत्र भरने में सहयोग करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Dumka News: रामगढ़ में एसआईआर का क...