लातेहार, सितम्बर 30 -- Latehar News: लातेहार प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए जा रहे सवालों के बीच भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह और भाजपा जिला मंत्री मुकेश पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा कि चुनाव आयोग के हालिया संयुक्त बयान से एसआईआर को लेकर विपक्ष के कई दावों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हुई है। भाजपा नेताओं ने कहा कि आयोग के स्पष्टीकरण के अनुसार एसआईआर समेत प्रमुख निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए हैं। यह भी पढ़ें- आयोग के सभी फैसले आयुक्तों की सहमति से : राहुलभाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया ऐसे में आयोग की निष्पक्षता और निर्णय प्रक्रिया पर सवाल उठाकर भ्रम की स्थिति पैदा करना उचित नहीं है। उन्होंने कैबिने...