Latehar News: एसआईआर के लंबित मामलों के निष्पादन में जुटा प्रखंड प्रशासन
लातेहार, अक्टूबर 24 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर प्रखंड कार्यालय में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को बीडीओ सोमा उरांव के निर्देश पर निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी सह कृषि पदाधिकारी रघुनंदन राम के नेतृत्व में संबंधित पदाधिकारी और कर्मी लंबित मामलों के निष्पादन में जुटे रहे। इस दौरान बीएलओ,कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य कर्मियों द्वारा लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जांच और नोटिस प्राप्त मतदाताओं से जरूरी कागजात एकत्र करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। संबंधित बीएलओ को आगामी निर्धारित तिथियों को ध्यान में रखते हुए सभी मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.