लातेहार, अक्टूबर 16 -- Latehar News: बेतला प्रतिनिधि। एनजीटी की अवधि खत्म होने के बाद भी चिन्हित घाटों से बालू का उठाव शुरू नहीं हुआ। इससे बालू उठाव शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्र के विभिन्न योजनाओं के लाभुक काफी चिंतित- परेशान हैं। लाभुकों कहना है कि अधिकारियों का ध्यान सिर्फ पाबंदी लगाने तक केंद्रित रहता है,उसे चालू कराने पर नहीं। मालूम हो कि एनजीटी प्रभावी होने के कारण संबंधित अधिकारियों ने क्षेत्र के सभी बालू घाटों से बालू के उठाव पर विगत 10 जून से पाबंदी लगा दी है। इस संबंध में बेतला पंचायत की मुखिया मंजू देबी ने कहा कि पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश में बालू घाट तक के पथों की स्थिति काफी जर्जर बन गई है। ऐसे में घाटों से बालू का उठाव शुरू कराना जोखिमपूर्ण होगा।पथों की मरम्मत कराने के बाद बहुत जल्द बालू का उठाव शुरू कर दिया जाएगा...