लातेहार, अगस्त 9 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के माको मोड़ से राजद जिला कार्यालय तक एनएच-39 पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सड़क की जर्जर स्थिति से आए दिन दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय निवासी फुलचंद यादव ,मनोज पासवान ,ज्योति प्रकाश दूबे आदि ने बताया कि हल्की बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग शहर का व्यस्त मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: उतरांव-संबोधिपुर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द गड्ढों की मरम्मत कर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्...