Latehar News: एनएच-22 सड़क पर गड्ढों को कराया गया दुरुस्त, दुर्गा पूजा समिति ने जताया आभार
लातेहार, अक्टूबर 14 -- Latehar News: बारियातू,प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र को देखते हुए एनएच-22 की मुख्य सड़क पर बने गड्ढों को दुरुस्त कराया गया। ज्ञात हो कि सड़क की खराब स्थिति और दिन-रात उड़ती धूलकणों से परेशान होकर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बारियातू ने जिला एवं प्रखंड प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की अपील की थी। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और पूजा पंडाल में आने-जाने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराई गई। इससे लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क को दुरुस्त कराए जाने पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बारियातु ने जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन एवं संबंधित संवेदक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। यह भी पढ़ें- Jamui News: दुर्गा प्रतिमा दर्शन के पूर्व श्रद्धालुओं को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.