Latehar News: एनएच-22 पर चार घंटे तक चला ग्रामीणों का विरोध
लातेहार, अक्टूबर 9 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर चकला मोड़ स्थित ओएएसपीएल कंपनी के गेट के समीप शुक्रवार को कोल ब्लॉक से विस्थापित एवं प्रभावित होने वाले ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। चितरपुर, बरवाटोली और भुकुटोली गांव के ग्रामीणों ने एकजुट होकर कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। ग्रामीणों ने ग्रामसभा की सहमति के बिना ड्रोन से सर्वे कराने और कुछ ग्रामीणों के खिलाफ कथित रूप से फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए अपना आक्रोश जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी की ओर से ग्रामसभा की सहमति और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किए बिना ड्रोन के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है। वहीं, कुछ ग्रामीणों के खिलाफ कथित रूप से फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराए जाने से भी लोगों में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.