लातेहार, अक्टूबर 24 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा के आराध्या पैथोलॉजी में इंजेक्शन देने के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ने और मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पैथोलॉजी में इलाज किए जाने और शव को वहां से ले जाने के आरोप ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, बोदा पंचायत के जामुनगढ़ा गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए पैथोलॉजी लाया गया था। आरोप है कि इंजेक्शन देने के दौरान महिला को सांस लेने में परेशानी हुई और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पैथोलॉजी संचालक ने भी इंजेक्शन देने के दौरान महिला को सांस लेने में तकलीफ होने और उसकी मौत हो जाने की बात स्वीकार की थी। हालांकि, घटना के बाद पूछे जाने पर संचालक की ओर से इलाज डॉक्टर द्वारा किए जाने की बात कही गई। घटना के बाद मीडियाकर्मियों के...