Latehar News: एकलव्य विद्यालय से छात्र लापता
लातेहार, जुलाई 26 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के मंगरा में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय से रविवार को कक्षा आठ का छात्र सोनू कुमार सिंह भागने के बाद लापता हो गया है। समाचार लिखने तक उक्त छात्र का कोई पता नही चल पाया है। उक्त छात्र अमडीहा का रहने वाला है। विद्यालय प्रबंधन और छात्र का परिजन काफी परेशान हैं और उसकी खोजबीन कर रहे हैं। एकलव्य स्कूल के प्रिंसिपल कमलेश कुमार ने बताया कि उक्त छात्र पूर्वाह्न करीब 11 बजे विद्यालय के गेट पर चढ़ कर बाहर निकल गया। इसके बाद न वह घर गया और न स्कूल में ही वापस आ पाया है। उसकी तवियत खराब थी। उसका इलाज घरवाले के द्वारा कराया गया था। सुबह में वह अपने घर फोन किया था। 12 बजे दिन में उसके घर वाले उसे ले जाने के लिए आने वाले थे, लेकिन इससे पहले उक्त छात्र स्कूल से बाहर निकल कर चला गया। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.