लातेहार, सितम्बर 29 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल में एआई लैब अब तक चालू नहीं हो सका है। छात्रों को एआई की पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। खबरों के अनुसार लाखों रुपये के एआई लैब का सामान की आपूर्ति हुए महीनों हो गए, यहां तक एआई लैब का उद्घाटन भी कई महीने पहले हो चुका है। जब उद्घाटन हुआ था तो छात्रों में एआई की पढ़ाई होने को लेकर खुशी थी,लेकिन एआई लैब के संचालित नहीं होने से छात्रों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षक भी अब तक एआई लैब के चालू नहीं होने की पुष्टि की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...