Latehar News: एंबुलेंस चालक की बर्खास्तगी के विरोध के बीच मिला जांच का आश्वासन
लातेहार, अक्टूबर 25 -- Latehar News: मनिका, प्रतिनिधि। मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आउटसोर्स एंबुलेंस चालक तबारक अंसारी की बर्खास्तगी के मामले को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का धरना-प्रदर्शन जारी हैं। मामले के समाधान को लेकर बीडीओ और सीओ धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत की। हालांकि, वार्ता के दौरान कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका। अधिकारियों ने स्वास्थ्यकर्मियों से आवेदन लेकर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। धरना पर बैठे डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि रविवार को प्रखंड के बीडीओ और सीओ धरना स्थल पर पहुंचे थे। स्वास्थ्यकर्मियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Latehar News: मनिका सीएचस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.