लातेहार, जुलाई 10 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में ऊंचे दाम पर किसान बीज खरीदने को विवश हैं। क्यों कि अब तक सरकारी स्तर पर किसानों के लिए बीज उपलब्ध नही कराया जा सका है। विनोद, सुरेश आदि किसानों ने बताया कि मकई का बीज 200 रुपये से लेकर 450 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है। वहीं धान के बीज भी प्रति किलो के पॉकेट 450 रुपये में मिल रहे हैं। सम्पन्न किसान तो ऊंचे दाम पर धान और मकई के बीज खरीद ले रहे हैं, लेकिन गरीब किसान इतने महंगे बीज नही खरीद पा रहे हैं। बताया जाता है कि कुचिला में तो इससे प्रति किलो 25 रुपये ज्यादा बीज बेचा जा रहा है। प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी रामनाथ यादव ने बताया कि विभाग से अब तक बीज नही भेजा जा सका है। दुकानदारो को निर्धारित मूल्य पर बीज बेचने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...