Latehar News: उपप्रमुख ने की स्कूलों में छात्रों के ठहराव की मांग
लातेहार, अगस्त 29 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह के उपप्रमुख बीरेंद्र जायसवाल ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में छात्रों का ठहराव कराने की मांग शिक्षा अधिकारियों से की है। उन्होंने बताया कि रोज सैकड़ों छात्र स्कूलों से अनुपस्थित रहते हैं। उक्त छात्र कहां रहते हैं,यह बड़ा सवाल भी है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि जब भी कोई स्कूल के छात्रों के बारे में जानकारी ली जाती है, तो हमेशा नामांकित छात्रों में से कई छात्रों के स्कूल से अनुपस्थित रहने के बारे में सूचना मिलती है। किसी किसी स्कूल में तो काफी कम छात्र उपस्थित रहते हैं।उन्होंने कहा कि छात्रों को स्कूल में ठहराव के लिए अभियान भी चलाए जाते हैं,लेकिन बावजूद इसके सभी छात्रों का ठहराव स्कूल में नहीं हो पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.