लातेहार, जुलाई 20 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार ने सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भूसुर का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, मध्याह्न भोजन योजना व विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर पढ़ाई, भोजन और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बच्चों ने बताया कि विद्यालय में निर्धारित मेन्यू के अनुसार नियमित रूप से मध्याह्न भोजन उपलब्ध नहीं कराया जाता है। इस पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने नाराजगी जताते हुए विद्यालय प्रबंधन एवं स्कूल प्रबंधन समिति को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार के निर्धारित मेन्यू एवं मानकों के अनुसार ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि मध्यान्...