लातेहार, नवम्बर 28 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मूरपा मार्ग स्थित बारा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक की रांची स्थित रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। घटना गुरुवार की देर रात की हैं। मृतक की पहचान मूरपा गांव निवासी 22 वर्षीय आयुष कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आयुष कुमार किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर गया था। देर रात बाइक से घर लौटने के दौरान बारा गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। हालां...