Latehar News: इंचार्ज पीपी के रूप में समित प्रकाश ने योगदान दिया
लातेहार, सितम्बर 9 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। अभियोजन कार्यालय लातेहार में इंचार्ज पीपी के रूप में समित प्रकाश ने अपना योगदान दिया है। प्रकाश के योगदान करने पर अभियोजन पदाधिकारी कार्यालय कर्मियों एवं अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। अपर लोक अभियोजक शिवशंकर राम ने बुके भेंट कर श्री प्रकाश का स्वागत किया। सहायक लोक अभियोजक संगम कुमार, रविंद्र नाथ चौरसिया एवं अन्य कर्मियों ने भी प्रकाश का स्वागत किया। मौके पर अभियोजन कार्यालय में आयोजित योगदान कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव, सचिव संजय कुमार, अधिवक्ता सुनील कुमार, संजय गुप्ता, संघ के कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय, सअनि अरविंद कुमार, सहायक शंकर उरांव, अधिवक्ता संघ के क्लर्क अनिल कुमार प्रजापति आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.